Jaunpur News : बकाया रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा


मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में बकाया रुपये मांगने पर एक दिव्यांग दुकानदार की लाठी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, मुकुंदपुर निवासी प्रभावती देवी का दिव्यांग बेटा विकास सरोज घर पर छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 18 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे गांव का शनि सरोज दुकान पर सामान लेने पहुंचा। बकाया रुपये मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी से विकास के बाएं पैर और हाथ पर कई वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के समय प्रभावती देवी घर पर नहीं थीं। उन्होंने 19 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर देकर बेटे का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534