Jaunpur News : विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को किया ब्रीफ


जौनपुर। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बुधवार को चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। निर्वाचन के दौरान आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर विजय चौधरी, क्षेत्राधिकारी केराकत गिरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534