Jaunpur News : मुंगराबादशाहपुर में भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर


जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में शुक्रवार सुबह भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। राहगीर, स्कूली बच्चे, मरीज और व्यापारी घंटों जाम में फंसे रहे।

यातायात का दबाव और गलत पार्किंग जाम की प्रमुख वजह बनी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई, जबकि कई लोग समय से अपने काम पर नहीं पहुंच सके।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन इस समस्या की प्रमुख वजह हैं। सड़क की पटरी पर वाहनों के खड़े होने से आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारी गजानंद चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंचकर यातायात चालू करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि सड़क की पटरी पर खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाती है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534