Jaunpur News : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, जौनपुर पुलिस ने किया नमन


जौनपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन जौनपुर में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने अपने संबोधन में बीते एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण को नमन किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन और उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ ‘पावन स्मृति पुस्तिका’ का वाचन किया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश व समाज की सुरक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534