Jaunpur News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीयू में पोस्टर प्रतियोगिता


अंकुर मौर्य ने पोस्टर के माध्यम से सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकीकरण का दिया संदेश

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, परिसर इकाई की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के एस.पी. गुप्ता मेमोरियल विधि पुस्तकालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की थीम ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकीकरण’ रही।

प्रतियोगिता में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सातवें सेमेस्टर के छात्र अंकुर मौर्य ने पोस्टर के माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व, देशी रियासतों के एकीकरण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रभावशाली चित्रण किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534