Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर- विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए रवाना


कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना, खिलाड़ियों को दीं सफलता की शुभकामनाएं
 जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की महिला कबड्डी टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रविवार देर शाम बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा हरी झंडी दिखाकर टीम को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास, खेल भावना एवं अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगी।
विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम प्रतियोगिता में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकजुटता एवं टीम भावना के साथ मैदान में उतरेगी। टीम का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के लिए पदक हासिल करना है। टीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, राधेश्याम सिंह, रजनीश सिंह एवं प्रशिक्षक विजय प्रकाश सहित विश्वविद्यालय के खेलकूद विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिवार ने टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं!!
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534