Jaunpur News : पीयू में शैक्षणिक कार्य प्रभाग’ का हुआ गठन


प्रो. देवराज सिंह और प्रो. रवि प्रकाश को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षण, अधिगम और समग्र शैक्षिक प्रशासन को सुदृढ़, परिणामोन्मुख व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार ‘शैक्षणिक कार्य प्रभाग’ (Academic Affairs Division) का गठन कर विस्तृत कार्य व दायित्व निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक योजना, पाठ्यचर्या सुधार, प्रवेश व शैक्षणिक प्रशासन में समन्वय के लिए उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इसके तहत वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. मानस पाण्डेय को शैक्षणिक कार्य प्रभाग का निदेशक बनाया गया है, जो समग्र शैक्षणिक नेतृत्व एवं प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं प्रो. देवराज सिंह को सदस्य के रूप में पाठ्यचर्या, राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 सुधार, क्रेडिट फ्रेमवर्क, शैक्षणिक अभिलेख तथा वैधानिक अनुश्रवण का दायित्व सौंपा गया है। टीम के तीसरे सदस्य के रूप में प्रो. रवि प्रकाश को शैक्षणिक कैलेंडर, शिक्षण व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के विकास व समन्वय का जिम्मा दिया गया है।
वार्षिक कैलेंडर, गुणवत्ता और एन इपी- 2020 पर रहेगा विशेष जोर।
प्रभाग द्वारा वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने, कक्षाओं की नियमितता, शिक्षकों के कार्यभार, सतत मूल्यांकन तथा परीक्षा व परिणामों की समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही अध्ययन बोर्डों के माध्यम से पाठ्यक्रमों की समयबद्ध समीक्षा, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास, इंटर्नशिप और परिणाम आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर कार्य किया जाएगा।
कार्यालय संचालन के लिए प्रशासनिक अमला तैनात
शैक्षणिक कार्य प्रभाग के सुचारू संचालन और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। इनमें प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मधुसूदन यादव, प्रधान सहायक शमशेर सिंह, कनिष्ठ सहायक मो. दिलगीर हसन, ऋचा सिंह, रवीन्द्र कुमार ओझा,  पार्वती देवी के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर राम यादव एवं अन्य की तैनाती की गई है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534