अयोध्या। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर बुधवार को लश्करी मंदिर रामकोट में लश्करी सरकार को छप्पन तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले अन्नकूट महोत्सव पर मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है।लश्करी दरबार में इस अवसर पर खास तैयारी की गई।भोग में कच्चे-पक्के भोजन के साथ हनुमानगढ़ी के पास का मीठा पान,कई तरह के फल,ड्राई फ्रूट, अलग-अलग तरह के लड्डू और काजू कतली जैसी मिठाईयाँ शामिल रही।भक्तों ने लश्करी सरकार का दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लश्करी मंदिर के अधिकारी अरुणेश दास उर्फ अरुण सिंह ने बताया कि लश्करी सरकार का हर वर्ष अन्नकूट महोत्सव पर 56 भोग से श्रृंगार किया जाता है। श्रद्धालु श्रद्धा भाव से आते हैं और भगवान के यहां सुख समृद्धि की कामना करते हैं। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को छप्पन भोग अलग-अलग बना व्यंजन प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।मंदिर के पुजारी करुणेश दास के द्वारा विधि- विधान से आरती पूजन किया गया।इस अवसर पर कुंवर सिंह,आशीष सिंह,अखिलेश तिवारी चौकी इंचार्ज श्री राम जन्मभूमि, फतेहगंज चौकी इंचार्ज रोहित पांडेय, शेषनाथ याद,अशोक यादव,आशुतोष सिंह,चंद्र प्रकाश शुक्ला, रामदास,दिव्यांश त्रिपाठी, रश्मि सिंह,दीप्ति सिंह, सविता सिंह,सिखा सिंह,दिलीप सिंह, बंटी सिंह, हनुमान अनमोल, मंदेव दुबे,अतुल दुबे,कृष्णा यशस्वी सिंह,सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
Ayodhya News : अयोध्या नगरी में अन्नकूट उत्सव की धूम, लश्करी मंदिर में चढ़ा छप्पन भोग का प्रसाद
byJaunpur Live
-
