धन, वैभव, सुख एवं सौभाग्य की देवी हैं मां लक्ष्मी: विद्यासागर सोनकर
विवेक, जिम्मेदारी एवं धन का सही सदुपयोग अति आवश्यक: प्रो. डा. कमल
जौनपुर। मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख और सौभाग्य की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं जो भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वहीं भगवान कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष और धन का संरक्षक माना जाता है। मान्यता है कि बिना भगवान कुबेर की सहमति या आशीर्वाद के मां लक्ष्मी का धन किसी स्थान पर स्थायी रूप से नहीं रुकता है। मां लक्ष्मी से जहां घर में धन एवं वैभव आने की कामना की जाती है, वहीं भगवान कुबेर से उस अर्जित धन की सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और फिजूल खर्ची रोकने की प्रार्थना की जाती है। यह परम्परा यह संदेश देती है कि केवल धन कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके साथ विवेक, जिम्मेदारी और धन का सही सदुपयोग होना भी अति आवश्यक है।
उक्त बातें श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के बैनर तले आयोजित 5 दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव के समापन अवसर पर राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कही। नगर के कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से मेले के शुभारम्भ समारोह को सांसद जी के अलावा मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डा. आर.बी. कमल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष कुशवाहा, व्यापारी नेता विवेक सिंह, महासमिति के संरक्षक डा. राम नारायण सिंह, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, महासचिव संतोष यादव, सचिव वैभव वर्मा के अलावा तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि श्री सोनकर ने अहियापुर मोड़ पर नारियल फोड़ते हुये सबसे आगे खड़ी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ शोभायात्रा का शुभारम्भ किया जो पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली एवं चन्द्रशेखर निषाद बबलू के नेतृत्व में शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकल दी। भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुये भक्तगण जयघोष कर रहे थे जिनका जगह—जगह स्वागत भी हो रहा था। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष पर पहुंचने वाली शोभायात्रा का जहां संरक्षक हरिद्वारी विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह, उपाध्यक्ष राहुल प्रजापति, प्रवक्ता अंकित जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रहरि, अंकित यादव ने स्वागत किया, वहीं निर्णायक मण्डल के सदस्यगण आशीष पाडेय, डा. अंशू त्रिपाठी, शान्तनु गुप्ता, रिया गुप्ता द्वारा शोभायात्रा एवं झांकियों का अवलोकन किया गया। साथ ही सुधांशू विश्वकर्मा एडवोकेट, प्रशांत कुकरेजा एडवोकेट, दीपक अग्रहरि, मनीष गांधी, सत्यम प्रजापति द्वारा शोभायात्रा को शक्ति कुण्ड की ओर बढ़ाया गया।
इसके बाद डा. आशुतोष सिंह, शिवा गुप्ता, राकेश वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुये नखास में गोमती नदी के पावन तट पर बने शक्ति कुण्ड तक पहुंची जहां विसर्जन प्रभारी शिवचरन निषाद भल्लू, बलराम निषाद, पुद्दू निषाद, चन्दन निषाद एवं कुन्दन निषाद की देख—रेख में 100 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। मेला समारोह का संचालन डा. हर्षित गुप्ता ने किया जहां समाजसेवी विश्वनाथ त्रिपाठी, कानून गो श्याम बाबू क्षत्रिय, विजय गुप्ता, समाजसेवी दिलीप तिवारी, पत्रकार अजय पाण्डेय, संजय शुक्ला, विनोद यादव, अजीत सोनी, आलोक सेठ, राजेश अग्रहरि, संजय गुप्ता स्टार, अंजनी प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर योगेश जायसवाल, संकल्प गुप्ता, रोहन जायवाल, अभिजीत जायसवाल, शुभम साहू, कृष्ण कुमार यादव, शिवा गुप्ता, श्रेयश जायसवाल, राजा अग्रहरि, विकास अग्रहरि, मुकेश सोनी, विजय केडिया, सरदार मनमोहन सिंह, पत्रकार राजकुमार मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, राजकुमार निषाद एडवोकेट, प्रशांत शर्मा लखनऊ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल सिंह, दीपक सिंह माण्टो, सुरेन्द्र जायसवाल, समाजसेवी प्रदीप सिंह, कांग्रेसी नेता पंकज सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



