Jaunpur News : 17 लाख की लग्जरी गाड़ी से आए, 200 रुपये के पांच गमले चुराकर हुए फरार


जलालपुर थाने से महज 200 मीटर दूर हुई वारदात, एक दुकान से गमला और दुसरे दुकान से कुर्सी चोरी, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

 जलालपुर । थाना क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर करीब 17 लाख रुपये की लग्जरी  गाड़ी  स्कार्पियो से पहुंचकर  दुकान के बाहर रखे पांच गमले चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि करीब 200 रुपये कीमत के गमलों को चुराने के लिए  महंगी लग्जरी गाड़ी स्तेमाल किया गया ।
गमला चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

महिमापुर गांव निवासी राजू सरोज की जलालपुर के गोमती मार्केट में सहज जनसेवा  केन्द की दुकान है। दुकान की सोभा बढ़ाने के लिए राजू ने दुकान के बाहर गमले में कुछ फूल पत्ते लगाएं थे जिसपर स्कार्पियो सवार कि नियत खराब हो गई। इतना ही नही सामने स्थित सुरेश यादव की चाट के दुकान से दो फाइबर की कुर्सी भी  स्कार्पियो सवार उठा ले गयें।
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस  मामले की जांच में जुटी हुई है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534