Jaunpur News : गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार


जलालपुर और गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अमेठी का रहने वाला है आरोपी

जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर और गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमेठी जनपद के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी मो. आजाद पुत्र रियासत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना जलालपुर में दर्ज मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। न्यायालय एडीजे पंचम गैंगस्टर कोर्ट जौनपुर से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस ने 6 नवंबर को उसे हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जलालपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा पशु क्रूरता और गोहत्या निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार और कांस्टेबल अंकित सिंह शामिल रहे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534