Jaunpur News : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं


जौनपुर। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक न्याय दिलाया जाए।

वहीं, एसपी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534