Jaunpur News : दो गुमटियों में लगी आग, लाखों का नुकसान


चंदवक (जौनपुर)। चंदवक बाजार के गाजीपुर मार्ग पर दक्षिणी पटरी पर स्थित दो गुमटियों में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इनमें संचालित मोबाइल रिपेयरिंग और फुटवियर की दुकान का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बरौटी निवासी सरफुद्दीन और चंदवक निवासी मुस्तकीम ने गाजीपुर मार्ग पर गुमटी में दुकान खोल रखी थी। सरफुद्दीन की दुकान में मोबाइल, टीवी, पंखे और इलेक्ट्रिक सामानों की रिपेयरिंग की जाती थी, जबकि मुस्तकीम जूते-चप्पल की दुकान चलाते थे। दोनों बुधवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान रात में दोनों गुमटियों में आग लग गई।

गुरुवार सुबह दुकानों का सामान जला देखकर भुक्तभोगियों को घटना की जानकारी हुई। आग से दोनों दुकानों में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ितों ने पुलिस और राजस्वकर्मियों को घटना की सूचना दी। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534