Jaunpur News : अपराधी से ढिलाई पड़ी भारी, कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित

जौनपुर। चोरी की घटना में प्रभावी कार्रवाई न करना और सक्रिय अपराधी को थाने लाने के बावजूद बिना गहन पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के छोड़ देना कोतवाली पुलिस को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, एक सक्रिय अपराधी को पूछताछ के लिए थाने पर लाए जाने के बावजूद उससे गहन पूछताछ और आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई किए बिना ही छोड़ दिया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच सहायक पुलिस अधीक्षक नगर से कराई गई। जांच में दोनों पुलिस अधिकारियों की प्रथम दृष्टया लापरवाही और स्वेच्छाचारिता सामने आई। इसे अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला कृत्य मानते हुए एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534