Jaunpur News : गैस रिसाव से माचिस जलाते ही लगी आग, युवक गंभीर रूप से झुलसा


जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के गठोर गांव में रविवार सुबह गैस रिसाव के कारण आग लगने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गठोर गांव निवासी अनुज गौतम (30) पुत्र अच्छे लाल की मां बीमार थीं। रविवार सुबह वह घर में गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रहा था। जैसे ही उसने माचिस की तीली जलाई, पहले से फैली गैस में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अनुज गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534