Jaunpur News : डॉक्टर पर जानलेवा हमला, चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज


चंदवक। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बुधवार शाम गोमती नदी पुल के पास गोलबंद होकर मनबढ़ों ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

         गांव निवासी डॉ.सुनील निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बरैछवीर से घर बुधवार शाम आ रहा था। गोमती नदी पुल के पास गांव के ही निसार,राज,रियाजू व निजामूगोलबंद हो मारने पीटने के साथ ही जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गंभीर चोट के कारण वह बेहोश हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534