Jaunpur News : राष्ट्रवीर सेना चेतना की धारा ने धूमधाम से मनायी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती


जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना चेतना की धारा की ओर से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 198वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और देशभक्ति के साथ हनुमान घाट स्थित कार्यालय पर मनाई गई। संजीव चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने भारत माता व रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने वीरांगना के जीवन वृत्तांत, उनके साहस, त्याग और स्वाभिमान पर विस्तार से चर्चा किया।
कार्यक्रम में आलोक सेठ, डॉ. मदन मोहन वर्मा, आशीष कुमार, नीरज सेठ, सुरेन्द्र सोनी, मंगल सेठ सहित अन्य सभी सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी' का उनका संकल्प आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्ज्वलित करता है। कार्यक्रम में सभी ने देश की एकता, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के लिये कार्य करने का संकल्प लिया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534