Jaunpur News : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वजनों ने लगाया हमले का आरोप


खुटहन (जौनपुर)5 अक्टूबर तिलवारी गांव निवासी 39 वर्षीय नीरो सिंह उर्फ सेठ की गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने उनके साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।

नीरो बुधवार की शाम अपने दोस्त मुन्नू यादव निवासी बनगांव पट्टी, थाना बदलापुर के रिश्तेदार के निजी कार्यक्रम में शामिल होने बदलापुर बाजार स्थित एक मैरेज हाल गए थे। वहां नीरज यादव और डिहियां गांव निवासी मंतोष पांडेय भी मौजूद थे। गुरुवार की सुबह नीरज ने फोन कर स्वजनों को नीरो के दुर्घटनाग्रस्त होने और बनगांव पट्टी की एक दुकान पर पड़े होने की जानकारी दी। स्वजन पहुंचे तो नीरो अचेत अवस्था में थे। उनके नाक और कान से खून निकल रहा था। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
स्वजनों का आरोप है कि तीनों ने मिलकर रात में नीरो पर जानलेवा हमला किया और अचेत होने पर गांव में लाकर दुकान पर छोड़ दिया।

वहीं, नीरज यादव का कहना है कि वह नीरो के साथ बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सिगरेट लेने रुके तभी तीन-चार नकाबपोशों ने ईंट से नीरो के सिर पर हमला कर दिया। घबराहट में वह उन्हें अपने गांव लाकर दुकान पर लिटा दिए।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534