Jaunpur News : दंगल में दिल्ली के संतोष ने गोरखपुर के सुजीत को दी पटखनी


मड़ियाहूं । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए पहलवानों की 20 जोड़ियों ने दमखम दिखाया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली के पहलवान संतोष और गोरखपुर के सुजीत का हाथ मिलवाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के संतोष पहलवान ने सुजीत को पटखनी देकर जीत हासिल की।

इसी क्रम में अयोध्या के सुदामा पहलवान और राजस्थान के कटप्पा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें सुदामा ने कटप्पा को पटकनी देकर विजय प्राप्त की। महिला पहलवानों के मुकाबले में अयोध्या की मुस्कान ने दिल्ली की नीतू पहलवान को हराकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेच और दमखम से दर्शकों का मनोरंजन किया। हर मुकाबले के दौरान दर्शक तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुरेश यादव ने किया। संचालन बजरंगी पहलवान और उमा पाठक ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534