Jaunpur News : धनतेरस-दीपावली पर जौनपुर शहर में बदलेगा यातायात, ई-रिक्शा और भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू


5 से 8 नवंबर तक रहेगी व्यवस्था, सुबह 10 से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा और ऑटो के आवागमन पर प्रतिबंध

जौनपुर। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 5 से 8 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित प्रतिबंध सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, कुत्तूपुर से आने वाले ई-रिक्शा और टोटो को शाहगंज पड़ाव तक ही आने दिया जाएगा। इसके आगे कोतवाली और शहर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। पॉलीटेक्निक चौराहे से बैटरी रिक्शा और चार पहिया वाहन ओलंदगंज की ओर नहीं जाएंगे। मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव से भी ई-रिक्शा तथा ऑटो शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

जेसीज चौराहे से शहर में जाने वाले ई-रिक्शा और टेंपो प्रतिबंधित रहेंगे। इस मार्ग से शहर की ओर जाने वाले वाहन जोगियापुर, प्रेमराजपुर, सद्भावना तिराहा, सद्भावना पुल और अटाला मस्जिद होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन की ओर जाएंगे।

कुत्तूपुर तिराहे से आने वाले चार पहिया वाहन शकरमंडी तिराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी तिराहा, अटाला मस्जिद, किला तिराहा, सद्भावना, जोगियापुर, शास्त्री पुल और जेसीज चौराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

मल्हनी पड़ाव से आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन बड़ी मस्जिद, शाहगंज पड़ाव, शकरमंडी तिराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी, अटाला, किला और सद्भावना होते हुए शहर से बाहर जाएंगे। चांद मेडिकल की तरफ इन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

5 से 8 नवंबर तक कुत्तूपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कुमार पेट्रोल पंप और जोगियापुर से किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा सुतहट्टी तिराहे से कोतवाली की तरफ तीन और चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। अशोक टाकीज से चहारसू चौराहे की ओर तथा किशन कॉफी की तरफ से ओलंदगंज की ओर भी तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534