Lucknow News :सीएम योगी ने उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ परिवारों को दी दीपावली की सौगात, 1,500 करोड़ की सब्सिडी जारी



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली का उपहार दिया। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों को रसोई गैस की सुविधा मिल रही है। सब्सिडी की धनराशि सीधे खातों में पहुंचने से लाभार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534