Mumbai News : हत्या के मामले में फरार आरोपी को मुंबई पुलिस ने 9 साल बाद गाजीपुर से किया गिरफ्तार


मुंबई। कांदिवली पुलिस ने एक महिला की हत्या के फरार आरोपी को 9 साल बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित अहलादपुर गाँव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पारस शंकर यादव है। कांदिवली पूर्व के  हनुमान नगर परिसर में रहनेवाला पारस यादव पेशे से रिक्शा ड्राइवर था। रिक्शा चलाते समय 1995 में उसकी मुलाकात कांदिवली में रहने वाली एक महिला से हुई। दोनों के बीच मेल मिलाप बढ़ा। पारस महिला के घर आने जाने लगा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पारस ने महिला को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पारस को गिरफ्तार कर लिया गया। 14 दिसंबर 1998 को उसे जमानत मिली। 3 मई 2017 को सेशन कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया, तब से पुलिस लगातार उसका पता लग रही थी। इसी बीच पुलिस को ह्यूमन सर्विलेंस की मदद से उसके गाजीपुर होने की सूचना मिली। अपर पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना , पुलिस उपायुक्त संदीप घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त संतोष धनवटे, कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक करण सोनकवडे तथा पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण करांडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक माधवी कडव के नेतृत्व में वामन जायभाई, अभिजीत चव्हाण ,तुषार सावंत, और अजंता यादव की टीम ने गाजीपुर जाकर पारस यादव को गिरफ्तार किया। पारस यादव अपनी पहचान छुपाने के लिए साधु बन गया था। वह आसपास के गांव में सर्पमित्र के नाम से प्रसिद्ध था। कांदिवली पुलिस ने खानपुर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया और मुंबई ले आई। पारस यादव एक हिस्ट्री सीटर बदमाश है। इसके पहले वह अपने पिता की हत्या के आरोप में भी जेल जा चुका है। यही नहीं उसके भाई की संदिग्ध हत्या में भी उसका हाथ बताया जाता है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534