Adsense

महान गीतकार पद्मश्री गोपाल दास नीरज को साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में राष्ट्र के महान गीतकार पद्मश्री गोपाल दास नीरज की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ गया। इस मौके पर रचनाकार गिरीश श्रीवास्तव ‘गिरीश’  अरविंद सिंह बेहोश जौनपुरी, कार्यक्रम के संचालक सभाजीत द्विवेदी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा ‘प्रेम जौनपुरी’ सहित तमाम साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति से नीरज को श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य प्रसाद उपाध्याय, राज बहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि नीरज का यह देश और साहित्य सदा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, सिद्धनाथ पाण्डेय, दिनेश मौर्य, लक्ष्मी नारायण यादव, इन्द्रजीत उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, अविरल सिंह, कृष्णा उपाध्याय, हर्षवर्धन द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय एवं गिरीश श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments