Adsense

केराकत : 24 घंटे बाद मिला किशोर का शव, मचा कोहराम

थानागद्दी, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी क्षेत्र के भड़ेहरी गांव स्थित गोमती नदी के घाट पर डूबे किशोर का शव मिला।
गुरुवार दोपहर में भड़ेहरी घाट पर नदी में गांव के बच्चे स्नान कर रहे थे। उसी दौरान बच्चों को एक शव नदी किनारे तैरती दिखाई दिया। गोमती नदी में शव होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी थानागद्दी को सूचना दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे थानागद्दी चौकी प्रभारी पंकज सिंह शव को नदी से बाहर निकलवाया। जलालपुर थाना को सूचित किया। जलालपुर में सई नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। भड़ेहरी घाट पहुंचे परिजनों ने किशोर की पहचान साजिद पुत्र मुख्तार के रुप में किया। मृतक के परिजनों ने शव का पीएम कराने को सहमत नहीं हुए। अंतत: चौकी प्रभारी और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

  

Post a Comment

0 Comments