जौनपुर सिटी : केरल त्रासदी पीड़ितों के सहायतार्थ जेब्रा का चैरिटी शो 26 अगस्त को

जौनपुर। देवताओं का अपना देश केरल जल-प्रलय की चपेट में है। बाढ़ की विनाश लीला में सैकड़ों लोग मारे गये हैं तथा लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। देश का यह खूबसूरत प्रदेश और उसके बेहद खूबसूरत लोग आज अपने अस्तित्व के सबसे बड़े संकट से रूबरू हैं। बाढ़ व बारिश का घातक प्रभाव केरल के सीमावर्ती राज्य के कुछ जिलों पर भी पड़ा है। सेना व एन.डी.आर.एफ के जवान बचाव और राहत के कामों में अपनी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। केन्द्र सरकार एवं राज्य की सभी सरकारें अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही हैं। समाजसेवी संजय सेठ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि केरल त्रासदी बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट ने 26 अगस्त दिन रविवार की सायं 6 बजे से नगर के केवल डीडी प्लेक्स में फिल्म 'गोल्ड' के चैरिटी मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया है जिससे प्राप्त सहायतार्थ धनराशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा किया जायेगा।

  

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534