जौनपुर सिटी : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का संकल्प लिया। बैठक से पूर्व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया और संकल्प लिया कि जिले भर में हर विधानसभा में पौधरोपण किया जाएगा।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं पर हो रहे है उत्पीड़न से बहन बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल है और देश के चौकीदार विदेशों की सैर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के सम्मान की बात की देश के युवाओं, किसानों, गरीबों, मजदूरों सहित महिलाओं के सम्मान पर अगर आंच आयी तो कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती और जिम्मेदारी से लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान में भाजपा है मैदान में का नारा देने वाले लोग देश के मैदान को छोड़कर के विदेशों में शरण ले रहे हैं जो उनकी दोहरी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर और देवरिया कांड के बाद कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने कैंडल मार्च निकालकर देशवासियों को यह विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पहले भी देश के दबे, कुचले और मजलूमों की लड़ाई लड़ी है और आने वाले दिनों में भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि नारी सम्मान की बात करने वाले लोगों की जुबान से नारियों पर हो अत्याचार के खिलाफ एक शब्द भी ट्वीट नहीं हो सका। श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने और नारियों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ देश भर के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या आने वाली 16 मार्च को वाराणसी स्थित पीएमओ कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर अबू मोहम्मद शेख, अफजाल अहमद, नवनीत सिंह, सिद्धार्थ साहू, होजैफा खान, ऋषिकेश सिंह, विशाल खत्री, पवन पटेल, मो. अब्बास, साजिद मानू, कामरान अहमद, मो. अरमान, मो. आमिर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534


Previous Post Next Post