जौनपुर सिटी : पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा बुधवार को चन्द्रेज चिल्ड्रेन एकेडमी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील की अध्यक्ष सुनीता सिंह एवं इनरव्हील की सदस्य प्रियंका पाण्डेय द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक विनोद सिंह, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, शंशाक सिंह, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सेठ, श्याम वर्मा, संजय जायसवाल, अनिल गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, अमित पाण्डेय सहित तमाम लोग उपास्थित थे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत संस्थाध्यक्ष रवि मिंगलानी ने किया। अन्त में सचिव जय कृष्ण साहू जैकी व विद्यालय के प्रबन्धक विनोद सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534