जौनपुर सिटी : सड़क पर तड़प रहे गाय का किया इलाज

जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर सुबह तड़के एक गाय का बछड़ा ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं चंद कदम दूर पर पुलिस बूथ होने के बावजूद पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी इस घटना पर ध्यान नहीं दिया। बछड़ा वहीं तड़पता रहा। ऐसे में गोरक्षा समिति के कार्यकर्ता आगे आए और बछड़े के दुख दर्द को समझा। घायल बछड़े के दोनों पैर की नाखून उखड़ गया था, शरीर पर भी काफी चोट आयी थी। मौके पर गौरक्षा टीम के सदस्य अटल मिश्रा ने राष्ट्रीय गौ रक्षा आंदोलन समिति जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा को सूचित किया। पवन मिश्रा और उनके सहयोगी डॉ. बंशू जी को लेकर तत्काल उपचार किये और तड़पते बछड़े को कुछ आराम मिला। इस मौके पर गौरक्षा टीम के अटल मिश्रा, समाजसेवी विक्रम कुमार गुप्त, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय सहित स्थानीय लोगों ने अपना सहयोग दिया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534