Adsense

मड़ियाहूं : घर से युवती लापता, दो लोगों पर अपहरण का केस

जौनपुर। मड़ियाहूं के 20 वर्ष की एक लड़की विगत दिनों एक पखवारे से अपने ही घर से सुबह साढ़े सात बजे उस वक्त गायब हो गई जब घर के सभी लोग कुछ कार्य वश घर से बाहर गए हुए थे। घर वापस आने पर लड़की नहीं मिली तो उसे अगल-बगल पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया पर कुछ सुराग नहीं मिला। विवश होकर दिनांक 11 अगस्त 2018 को अपने ही रिश्तेदारों संतोष जायसवाल पुत्र कमला जायसवाल, संतोष की मां निवासी शीतलगंज थाना मडि़याहूं पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के अंतर्गत एनसीआर दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार हरिलाल जायसवाल पुत्र महादेव निवासी गोला बाजार कस्बा मडि़याहूं विगत दिनों 06 अगस्त को सुबह घर के सभी लोगों किसी कार्यवश बाहर गए हुए थे घर में सिर्फ उनकी 20 वर्षीय बेटी थी। उनके ही रिश्तेदार संतोष जायसवाल पुत्र कमला व उसकी मां दोनों घर पर अक्सर आया जाया करते थे और उस दिन भी पड़ोसियों ने बताया यह दोनों आए हुए थे और वही लोग मेरी बेटी को बहकाकर अपने साथ ले गये हैं। काफी खोजबीन करने के बाद लड़की का कहीं पता नहीं चला और यह दोनों लोग भी अपने घर पर नहीं हैं।

  

Post a Comment

0 Comments