Adsense

समोधपुर : श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में हुआ पौधरोपण

जौनपुर। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में शनिवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं प्रख्यात सर्जन डॉ. एनके सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता जरुरी है अन्यथा मंगल, अमंगल में परिवर्तित हो जायेगा। वृक्ष मनुष्य को जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस प्रदान करती है। 
पर्यावरण संगोष्ठी में डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता जरुरी है। हर व्यक्ति को इस विषय में सोचना होगा। समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्य निभाने होंगे। श्री सिंह ने विद्यालय को तीन सौ पौधे जिसमें आम, पीपल, नीम, जामुन, आंवला, ढि़ठोर, अर्जुन, चितवन, पाकड़ के पौधे थे, प्रदान किया। विशिष्ठ अतिथि के रुप में समाजसेवी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह ने ग्लोबल वार्मिंग से लेकर जीवन को बचाने के लिए वृक्ष कितने आवश्यक है पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आने वाले पीड़ी में एक बच्चे के पत्र का जिक्र किया जिसमें लोगों की उम्र 40-45 वर्ष होगी एवं पीने का पानी लीटर में मिलेगा। चर्मरोग एवं कैंसर जैसी बीमारियां चरम पर होगी। इसके लिए जवाबदेह हम स्वयं है। चिकित्सक द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों को हाथ उठाकर प्रतिज्ञा दिलवाई कि अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष अनिवार्य रुप से लगायेंगे। राष्ट्र की सेवा करेंगे, माता पिता एवं गुरुजन का सम्मान करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में चिकित्सक द्वय का स्वागत करते हुए राष्ट्र एवं पर्यावरण के प्रति इनकी योगदान की बहुत सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा तीन सौ वृक्ष लगाये गये। पौधरोपण अभियान पर कजरी के माध्यम से बालिकाओं ने लोगों को जागरुक किया। स्काउट एवं गाइड का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में भूतपूर्व प्रवक्ता रामलाल गुप्ता, गंगा प्रसाद सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। छात्राओं द्वारा प्रेमनाथ सिंह के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अभिष्ेाक सिंह, विपिन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रमाशंकर मिश्र, विनोद सिंह, अरुण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार, अजय कुमार, राधेश्याम मौर्या, अरुण मौर्या, देवेंद्र चौधरी, धर्मदेव शर्मा, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश पाल, इंद्रबहादुर यादव, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार कुशवाहा, नवीन सिंह, राकेश सिंह, दिनेश प्रसाद, लालबहादुर, मनीष कुमार, गोकरन यादव, मनोज कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक ह्मदय प्रसाद सिंह 'रानू" ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता विनय कुमार त्रिपाठी ने किया।

Post a Comment

0 Comments