जौनपुर सिटी : भाजपा ने कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान किया : सुशील उपाध्याय

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सदैव मान सम्मान किया जाता है, और इस परम्परा का निर्वहन करते हुए प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य, संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी शशि मौर्या को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित किया है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने जिला कार्यालय पर उनके सम्मान कार्यक्रम में कही। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि जिस प्रकार से श्रीमती मौर्या ने संगठन के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है, उसी प्रकार आशा है कि वह अपने इस नए दायित्वों का निर्वहन करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह, संदीप तिवारी, अतुल पाण्डेय, यादवेंद्र मिश्रा, साधना, अनुपमा राय, आशा मौर्य, मीना पटेल, मालती वर्मा, शरद टंडन, ऋषिकेश तिवारी, दुर्गा मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534