सुरेरी : जंगली सूअर के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल

जौनपुर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के चकईपुरपुर गांव में जंगली सुअर ने रविवार की दोपहर हमला कर वृद्ध महिला सहित दो लोगो को घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार चकईपुर गांव के श्रीदेवनाथ पटेल की पत्नी बबना देवी 60 वर्ष रविवार दोपहर अपने खेत मे काम कर रही थी कि अचानक एक जंगली सुअर ने वृद्ध महिला के ऊपर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जब तक आसपास के लोग वहाँ पहुचते तब तक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। वही घटना स्थल पर बृद्ध महिला को बचाने पहुचे शिवलाल सरोज को भी जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध महिला के परिजन उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहा पर वृद्ध महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा जब जंगली सुअर को खदेड़ कर दूसरे गाव पहुचा दिया गया तो वही जंगली सुअर ने हथेरा गाव निवासी अनिता पत्नी माताप्रसाद को भी गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला। वही ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई हैं लेकिन कई घंटों बीत जाने के बाद भी बन बिभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही दिखा।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534