बख्शा : भगवा रंग त्याग का प्रतीक : राजन जी


  • हैदरपुर गांव में आयोजित हुआ गुरुदक्षिणा कार्यक्रम
जौनपुर। भगवा रंग त्याग का प्रतीक है जो सदियों से पूज्यनीय रहा है। डॉ. हेडगेवार ने हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। जो छुआछूत से दूर होने का मंत्र सिखाता है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजन ने बख्शा विकास खंड के हैदरपुर गाँव निवासी भाजपा नेता राजमणि सिंह के आवास पर आयोजित गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।
राजन जी ने कहा कि पूर्व में योजनाबद्व तरीके से संस्कारो को बदला गया। आज हम अपनी ही हिंदी तिथि भूल चुके है। ईसाई मिशनरियां अपने मिशन की तरफ चल रही है। अंधविश्वास को बढ़ावा देते हुए हिन्दू समाज को कमजोर कर बरगलाने में लगी है। हमें आज सर्तक होने की जरूरत है छुआछूत से दूर जाते हुए अपने हिन्दू संगठनों को एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा कि हम जिसे अछूत मानते आए है वे भी हमारे हिन्दू समाज के अभिन्न अंग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंडित रामअछैबर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिन्दू संगठन का प्रतीक है जिससे हमें सीख लेनी चाहिए। संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान ड ज्ञानदेव द्विवेदी, अशोक शुक्ल, उपेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, राजू रतन सिंह, गुलाब सिंह दादा, वीरेन्द्र सिंह सरपंच, अवनीश दूबे, शैलेन्द्र दूबे पप्पू माली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534