रामपुर : सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा वितरण रजिस्टर चेक किया। जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष दो प्रसूता महिलाएं, मरीजों से जानकारी ली तथा साफ-सफाई सहित शासन की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि शासन मंशा मुताबिक सभी कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाय और मरीजों के साथ कोई भी लापरवाही न दिखें। उन्होंने डॉक्टरों व अन्य सभी कर्मचारियों के कार्यों के प्रति संतोष जाहिर किया। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रभात यादव, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रुचि सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534