Adsense

खुटहन : कुएं में गिरे साड़ को ग्रामीणों ने निकाला

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के जौकाबाद गांव में शनिवार की रात खेतों के बीच बने कुएं में एक छुट्टा सांड़ भागते हुए गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया। गांव निवासी दशरथ मिश्रा के खेत में लगे पंपिगसेट के कुएं में आधी रात को साड़ गिर गया। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित कर बांस बल्ली और रस्सी लेकर वहां पहुंच गये। घंटों मशक्कत के बाद उसे रस्सी से बांध बाहर निकाल लिया गया।

  

Post a Comment

0 Comments