मछलीशहर : राजनीतिक स्वार्थ में किया गया देश का बंटवारा हमें मंजूर नहीं : कृष्ण गोपाल

जौनपुर। स्वतंत्रता के नाम पर राजनीतिक स्वार्थवश किया गया बंटवारा देश के बहुसंख्यक हिन्दू समाज को कदापि मंजूर नहीं है। यह बातें रविवार को अपरान्ह तीन बजे नगर के सुजानगंज तिराहे के निकट विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रुप में सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के सह प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल ने कही।
श्री गोपाल ने कहा कि देश का यह बंटवारा न तो राजनीतिक रूप से और न ही भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया बल्कि तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के कारण हमारे देश के टुकड़े कर दिये गये जिससे हमारे बहुत से धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरे हमसे पराया हो गयी। उन्होंने यहूदियों का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि 1800 वर्षों बाद यरूशलम को मान्यता मिल सकती है। पूर्व और पश्चिम जर्मनी एक हो सकते है तो क्या हम अपने आपसी विवाद को शान्ति पूर्वक सुलझा कर एक नहीं हो सकते। हमारी पीढ़ियां बदल रही है। आने वाले समय में अधिक संभव हैं कि एक बार भारत पुन: अखण्ड होकर अपना पुराना वैभव प्राप्त करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि मोदनवाल तथा संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश उमरवैश्य ने किया। कार्यक्रम में विहिप के जिलाध्यक्ष राम सहाय पाण्डेय, विहिप के जिला संगठन मंत्री वैभव बाजपेयी, बजरंग दल के विभाग संयोजक राज कुमार पटवा, विहिप के जिला मंत्री राजमणि पाण्डेय, सह जिलामंत्री महेंद्र शुक्ल, दीपक शुक्ल, विश्वम्बर दुबे, अनुज दुबे सहित बड़ी संख्या में संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


  
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534