केराकत : गरीब का आशियाना गिरा

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटहरी, देवकली निवासी जिया लाल सरोज टुल्लू सरोज का कच्चा मकान कल लगभग आठ बजे शाम को बारिश की वजह से गिर गया। जिसमें पारिवारिक जन तो बच गए लेकिन गृहस्थी का सारा सामान दबकर खराब हो गया। जियालाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। जिसमें उनके पास एक कच्चा मकान व एक मड़ई ही थी। जिसमें गरीब का आशियाना कच्चा मकान तो गिर गया लेकिन रहने के लिए मात्र एक मड़ई ही बची जबकि इनके पास दो पुत्री व एक पुत्र व उनकी पत्नी भी हैं। बच्चे अभी छोटे हैं जिनके सहारे की जरुरत है। जिसमें इस गरीब के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534