जौनपुर। भाजपा नेता माता सेवक उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि उनके पैत्रिक गांव भोइला (गोनापार) में मनाई गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि माता सेवक उपाघ्याय भाजपा के सच्चे सिपाही थे। वह आजीवन संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी हित में कार्य करने में लगे रहे। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेने की जरूरत है। उनकी बेटी पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी उनके पद चिन्हों पर चल कर पार्टी के प्रति सर्मपणभाव से कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने भाजपा नेता स्व. माता सेवक उपाध्याय के साथ बिताए क्षण को याद किया और कहा कि सदर लोक सभा व मछलीशहर लोक सभा सीट से सांसद रहा। जनपद में आने के बाद पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह व माता सेवक उपाध्याय ने मेरी जन-जन तक जो मुलाकात कराई उसे भूला नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि माता सेवक उपाध्याय आज भले हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा आज भी हम लोगों को मिल रही है। पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि इतिहास उसी को याद करता है जो इतिहास बनाता है। माता सेवक उपाध्याय भी इतिहास बनाने वाले ही जननेता थे और उनकी हर दल में पकड़ थी। टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह ने कहा कि वह कुशल समाजसेवी और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे।व एमएलसी केदारनाथ सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने स्वयं किया। मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश शुक्ला को सुधाकर उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह देकर, सिंगरामऊ के राजा जय सिंह को पूर्व विधायक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा संतोष उपाध्याय, सुशील उपाध्याय सहित परिवार के अन्य लोगों ने मंचासीन लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, पूर्व विधायक रघुराज प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह पाणिनी सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, महामंत्री डा.राकेश सिंह, भाजपा नेता किरन श्रीवास्तव,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, ओम प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, विनय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur