केराकत : लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला, मचा कोहराम

केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी गांव का निवासी रामराज मौर्या की रविवार की रात कुएं में गिरने से मौत हो गयी। इसकी जानकारी उसकी पुत्री को सुबह तब हुई जब वह रात से लापता अपने पिता को ढ़ूढ़ते हुए कुएं के पास गयी। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम हुरहुरी निवासी रामराज मौर्या के घर के पास उन्हीं का कुआं है। रामराज रात में किसी कार्यवश घर से बाहर निकले जो अचानक कुएं में गिर गए। सुबह रामराज की पुत्री सरोजा देवी जब कुएं के पास किसी कार्य से गयी तो देखा कि रामराज का शव कुएं में पड़ा है। सरोजा देवी ने शोर मचाया एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाते ही एसआई शिवराज सिंह यादव ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर कुएं से वृद्ध का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534