मछलीशहर : गृह कलह से ऊबकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोदलपुर पकड़ी गांव मे गृह कलह से ऊबकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर शव को कोतवाली लेकर पहुंच गई जहां मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।
बताते हैं कि गोदलपुर (पकड़ी) गांव निवासी सुमन देवी (25) पत्नी चंद्रप्रकाश बिंद ने अपने घर से दो सौ मीटर दूर गांव के सीवान में नीम के पेड़ की डाल पर साड़ी का फंदा बनाकर गुरुवार रात फांसी पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि पति-पत्नी आपसी किसी बात को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसके कारण विवाहिता ने इससे पहले भी कई बार आत्महत्या करने के साथ घर से भागने का प्रयास कर चुकी है। जिसकी जानकारी परिजनों ने विवाहिता के मायके सहित थाने में दी थी। गुरुवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर से निकल गई थी। जिसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की गई लेकिन वह नहीं मिली। सुबह उसके फांसी लगाने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। विवाहिता का मायका इलाहाबाद के हंडिया तहसील के ठेकमा गांव में है। सुमन का विवाह 2012 चंद्रप्रकाश के साथ हुआ था। विवाह के बाद दोनों के बीच चार वर्षीय पुत्र गांधी, दो वर्षीय पुत्री नंदनी है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाली पुलिस पति चंद्रप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534