खुटहन : कांग्रेसियों ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस

जौनपुर। अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस पार्टी खुटहन के ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को पट्टीनरेन्द्रपुर गांव निवासी शीर्ष गांधीवादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सरयू प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी माहेश्वरी देवी को सम्मानित करके क्रान्ति दिवस मनाया। इस मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आन्दोलन का बिगुल पूरे देश में बजा था। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्राम राम, जिला महासचिव विनोद त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, परवेज अहमद, ब्रजेश उपाध्याय, मनोज तिवारी, पवन तिवारी, विनय मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534