खेतासराय : छात्राओं ने थानाध्यक्ष को बाधी राखी

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने डीजीपी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को थाना परिसर में रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षा बंधन के रूप में मनाया। पुलिसकर्मियों ने बहनों से रक्षा सूत्र बधवा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बहनों को महिला सुरक्षा के सम्बंध में 1090 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कभी भी विषम परिस्थितियों में उक्त नम्बर पर डायल कर मदद ले सकते है। उन्होंने मौजूद छात्राओं से जुडो कराटे सीखने की बात कही। इस मौके पर उप निरीक्षक विनोद कुमार सचान, राजेश दुबे, राजेश सिंह, वीरेंद्र यादव, साहब लाल राजभर, अरुण कुमार आदि ने राखी बधाई।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534