जौनपुर सिटी : भाजपा महामंत्री रूपेश का जायसवाल समाज सेवा समिति ने किया स्वागत

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी शाहगंज इकाई के महामंत्री बनाये जाने पर रूपेश जायसवाल का जोरदार स्वागत किया गया। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित एक सादे समारोह में श्री जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा हाईकमान के प्रति आभार जताते हुये रूपेश जायसवाल को महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपने पर बधाई दिया। स्वजातीय बंधुओं ने रूपेश का मुंह मीठा करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल, दिलीप जायसवाल, धु्रव जायसवाल, ओमजी सहाय एडवोकेट, अजयनाथ जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, विष्णु सहाय, नीरज जायसवाल, संजय गुप्ता, आनन्द जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534