जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के रामनगर घघरिया गांव के त्रिलोकी नाथ भोज्यवाल के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर-गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। त्रिलोकी नाथ छप्पर बनवाकर अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से अचानक छप्पर के आग लग गयी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन तक छप्पर में रखा खाद्यान्न, गेहूं, चावल कपडे, जानवरों के खिलाने का भूसा आदि घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। भुक्तभेागी ने आग लगने की सूचना राजस्वकर्मियों को दे दी है।
Tags
Jaunpur