Adsense

खेतासराय : विषैले जंतु के काटने से बालिका की मौत

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के लेदरही गांव में शनिवार की रात विषैले जंतु के काटने से एक बालिका की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लेदरही गांव निवासी 10 वर्षीय नेहा पुत्री विनोद राजभर को रात में किसी विषैले जंतु ने काट लिया। देर रात्रि आभास होने पर नेहा ने परिजनों को बताया। हालत बिगड़ने पर परिजन शक के आधार पर आनन-फानन झाड़-फूक कराने के चक्कर में लग गये। फिर भी हालात में सुधार नहीं हुआ। रविवार को भोर में उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां डॉक्टर ने नेहा को मृत घोषित कर दिया।

  

Post a Comment

0 Comments