सुरेरी : सुरक्षा बंधन पर्व के रूप में थाने में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मियों ने एसपी के निर्देश पर रविवार को रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षा बंधन पर्व के रूप में मनाया। थानाध्यक्ष मदनलाल, उपनिरीक्षक मुक्तेश्वर गिरी, एमडी राजपूत व थाने के लिपिक ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आयी हुई बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बहनों को महिला सुरक्षा के सम्बंध में 1090 की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी विषम परिस्थितियों में उक्त नम्बर के आलावा डायल 100 व थाने के सीयूजी नम्बर पर भी डायल कर मदद ले सकती है। उन्होंने मौजूद छात्राओं को निर्भिक व निडरता के साथ आत्मनिर्भर बनने की सलाह भी दी। इस अवसर पर अभिषेक पुरी, एमके चंद्रा, विनोद सिंह, विरेन्द्र यादव, हरेराम चौरसिया, प्रदीप कुमार, धर्मेंद पाल समेत समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534