जौनपुर सिटी : देवरिया कांड को लेकर कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना, प्रदर्शन

जौनपुर। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने देवरिया जनपद में बच्चियों व महिलाओं के साथ सरकारी संरक्षण में किए गए उत्पीड़न, योनाचार के विरोध में धरना, प्रदर्शन किया।  राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि बड़े-बड़े वायदे करके अपने नापाक इरादे से देश व प्रदेश में आई मोदी, योगी सरकार की असलियत दिन प्रति दिन उजागर होती जा रही है। कहा कि देवरिया जनपद में असहाय व निरीह बच्चियों महिलाओं के साथ सरकार के संरक्षण में जो कुछ भी हुआ वह मानवता शर्मसार करने वाला कृत्य है।  नैतिकता के आधार पर इस सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। आने वाले समय में जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी और इस कृत्यों का खामियाजा देश व प्रदेश सररकार को भुगतना पड़ेगा। शहर अध्यक्ष नियात ताहिर शेखू  ने कहा कि केवल जुबानी जमा खर्च से देश व प्रदेश नहीं चल सकता। अंहकार में डूबी देश व प्रदेश की सरकारें  जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता इनको कभी  माफ नहीं करेगी। जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आम आदमी का विश्वास कम हो रहा है। डा. राकेश उपाध्याय, देवानंद मिश्रा, सत्यवीर सिंह, आनंद मिश्रा, द्वारिका राव, विशाल सिंह हुकुम, विजय प्रताप सिंह, राज पांडेय, वीरेंद्र सोनकर, विनोद त्रिपाठी, अशरफ अली, सूरज भारती आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534