जौनपुर सिटी : टीडीपीजी महिला कालेज में मनाई गई उमानाथ सिंह की जयंती

जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में उमानाथ सिंह की जयंती और नवसत्रारंभ का आयोजन किया गया।। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. प्रेमचंद पंतजलि ने उमानाथ सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उमानाथ सिंह जैसे महापुरूष धरती पर लोगों की सेवा करने के लिए कभी-कभी ही जन्म लेते है। उन्होंने छात्राओं को अगाह किया कि वह अपनी स्वभाविकता के साथ समाज के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज जरूरी है कि हम अपने दृष्टि से सत्य का विश्लेषण करें और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने हौसलों पर भरोसा करें। कालेज के प्रंबधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ठाकुर उमानाथ सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व से छात्राओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने हमेशा अपने जीवन में मूल्यों की राजनीति करने में विश्वास रखते थे और हमेशा असहायों व गरीबों की सेवा करते थे। कहा कि उनके आदर्शो पर चलने से ही समाज को एक नयी दिशा मिलेगी। डा. डीआर सिंह, डा. माधुरी सिंह, डा. अरूण सिंह, डा. राधेश्याम सिंह, टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, डा. उदयपाल सिंह ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मधुलिका सिंह ने किया। प्राचार्य डा. वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कालेज की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। प्रबंध समिंति के अध्यक्ष  दुष्यंत सिंह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

  
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534