जौनपुर सिटी : तीसरे सोमवार को महादेव, गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगा रहा तांता

जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को भी सुजानगंज के गौरीशंकर मंदिर व त्रिलोचन महावेद मंदिर में जलाभिषेक चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से इन दोनों प्रमुख शिव मंदिरों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा दोनों में मंदिरों पर थानाध्यक्ष भी अपने हमराहियों केसाथ चक्रमण करते नजर आए। बोल-बम के जयकारे से मंदिर के आस-पास का इलाका गूंज उठा। वैसे सावन शुरू होते ही बाबा धाम जाने के लिए कावरियों का जत्था आए दिन रवाना हो रहा है।                      

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534