जौनपुर सिटी : तलवारों की छांव में वीरों की कहानी पलती हैः उदय प्रकाश यादव


  • सभी पदाधिकारी यादव समाज के सदैव खड़े रहेंगेः ऋषि चन्द्र यादव
  • अखिल भारतीय युवा यादव महासंघ ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
  • भोजपुरी गायक गोरख यादव को यादव महासंघ ने किया सम्मानित

जौनपुर। ‘तलवारों की छांव में वीरों की कहानी पलती है, इतिहास उधर मुड़ जाता है कि जिस ओर जवानी चलती है।’ उक्त बातें अखिल भारतीय युवा यादव महासभा जिला इकाई के विस्तार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय प्रकाश यादव छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कही। नगर के होटल रिवर व्यू मंे आयोजित कार्यक्रम में श्री यादव ने कहा कि जिस ओर युवाओं का रूख हो जाता है, उस ओर का पूरा माहौल ही बदल जाता है। ऐसे ही परिवर्तित माहौल की अगले चुनाव में आवश्यकता है।
इसी क्रम में महासंघ के युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, महासंघ के जिलाध्यक्ष नन्द लाल यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव, देवरिया जनपद से आये अजय यादव, राजेश यादव, सभासद कृष्णा यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।



इस दौरान मुख्य अतिथि श्री यादव ने जिला उपाध्यक्ष शैलेश यादव, अर्जुन यादव, जिला महासचिव शनि यादव, जिला कोषाध्यक्ष शानू यदुवंशी, जिला प्रवक्ता संघर्ष यादव, जिला सचिव मनीष यादव, मोनू यादव पहलवान, रामबचन यादव, सत्येन्द्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य विपिन यादव, भावेश यादव, विस अध्यक्ष सदर दिनेश यादव, जफराबाद संजय यादव, केराकत शरद यादव, मल्हनी विकास यादव, बदलापुर सुनील यादव, नगर अध्यक्ष जौनपुर कन्हैया लाल यादव को मनोनयन पत्र सौंपा।
साथ ही मुख्य अतिथि श्री यादव एवं जिलाध्यक्ष ऋषि चन्द्र यादव ने माल्यार्पण करके सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसी क्रम में भोजपुरी गायक गोरख यादव को उदय प्रकाश यादव एवं ऋषि चन्द्र यादव ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। अन्त में समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुये जिलाध्यक्ष ऋषि चन्द्र यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी यादव समाज के लिये सदैव खड़े रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्द लाल यादव एवं संचालन प्रवीण यादव ने किया।



इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता लालचन्द्र यादव लाले, युवा व्यवसायी जितेन्द्र यादव, छात्र नेता राहुल यादव, जिला सचिव उमेष यादव, सत्येन्द्र यादव, रमन यादव, विकास यादव, धर्मेन्द्र यादव, भीम यादव, गौरव यादव, विवेक यादव, सचिन यादव, अवधेश यादव, अजय प्रकाश यादव, छात्र नेता विजय यादव, देवरिया से आये जय प्रकाश यादव, संजय यादव, धनुर्धर यादव, गोपाल यादव, संतोष यादव, भान यादव, मन्ना लाल यादव, जिया लाल यादव, रामसिंह यादव, सियाराम यादव, मंगेश यादव, पंकज यादव, राजनाथ यादव, सौरभ यादव, शिवम यादव, राकेश यादव, कृपाशंकर यादव, राम नगीना यादव, मंगला यादव, अजय यादव, बबलू यादव, अखिलेश यादव, लाल साहब यादव, सुरेश यादव, राजन यादव, प्रिंस यादव, कुन्दन यादव, लालू यादव, लकी यादव, गोली यादव, अरविन्द यादव, सुनील यादव, विमलेश यादव, आशीष यादव, महेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534